Wednesday, June 5, 2013

CHITR GUPT-KAYASTH DYNASTY चित्रगुप्त वंश-कायस्थ कुल

CHITR GUPT-KAYASTH DYNASTY
चित्रगुप्त वंश-कायस्थ कुल
 CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM
By :: Pt. Santosh Bhardwaj
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि
[श्रीमद्भगवद्गीता 2.47]
चित्रगुप्त :: धर्मराज द्वारा पृथ्वी लोक पर रहने वाले प्राणियों के कर्मों के अनुसार स्वर्ग या नरक भेजने का काम बहुत उलझन और दुविधा पूर्ण था। इसके बारे में उन्होंने महाकाल भगवान् शिव और ब्रह्मा जी से निवेदन किया तो ब्रह्मा जी ध्यानलीन हो गए और एक हजार वर्ष की तपस्या के बाद एक पुरुष उत्पन्न हुआ जो चित्रगुप्त कहलाया।
चित्रगुप्त का जन्म ब्रह्मा जी की काया से हुआ था अत: वे कायस्थ कहलाए। चित्रगुप्त जी के हाथों में कर्म की किताब, कलम, दवात और करवाल हैं। ये कुशल लेखक हैं और इनकी लेखनी से जीवों को उनके कर्मों के अनुसार न्याय मिलता है। चित्रगुप्त जी के गुणों यथा सतर्कता, सहजता, यथार्थता, सटीकता और व्यावसायिकता आदि के कारण उन्हें यम के अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। उक्त गुणों के आधार पर चित्रगुप्त जी पृथ्वी पर रहने वाले जीवों का लेखा-जोखा व अच्छे-बुरे कार्यों का हिसाब पूरी परिपूर्णता के साथ करते हैं। फिर मृत्यु के देवता यम, जीवों के कार्यों के अनुसार उन्हें स्वर्ग व नरक में भेजने का फैसला करते हैं। इन्हीं के आधार पर मृत्यु के बाद जीव फिर किस योनि में जाएगा, का निर्धारण भी होता है।
Chitr Gupt stands for secret or hidden picture. He is the deity who has been assigned with the task of keeping thorough record of each and every birth of an individual as organism, including humans all over the universe. Demigods, deities also fall under his jurisdiction. On the basis of these records, one is sent to hell, heaven, earth, various cosmic abodes or 84,00,000 species of organism, before ultimately merging with the source-the Almighty. Dharm Raj requested Brahma Ji to depute someone who could help him in keeping the records of all souls and their deeds. Brahma Ji assured him to oblige. He set in meditation for 1,000 years when Chitr Gupt emerged before him as an image. Brahma Ji embodied him with divine shape and size and powers.
Chitr Gupt is incredibly meticulous and with his pen and paper. He tracks every action of every life form-soul, building up a record of them over the course of their life so that when they die their fate can be easily determined. These perfect and complete documents are referred to in mystical traditions as the perennial-for ever records and as they contain the actions of each person from birth to death. They contains every action taken in the universe. Chitr Gupt is the person-deity who used-script, Sanskrat letters to record each and every activity in the universe.[Garud Puran]. 
Chitr Gupt worship include the paper, pen, ink, honey, betel nut, matches, mustard, sugar, sandalwood and frankincense. The worship has relevance due to justice, peace, literacy and knowledge all over the earth. It includes keeping records of wealth, cash, jewellery with the family. Offerings of turmeric, flowers and vermilion are made at this occasion considered to be very auspicious.
कायस्थों का स्त्रोत श्री चित्रगुप्त जी महाराज हैं। 
ब्रह्मा जी से चार वर्णों  ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य एवं शूद्र  उत्पत्ति हुई। तत्पश्चात धर्मराज ने उनसे मानवों का विवरण रखने में सहायता माँगी। ब्रह्मा जी 1,000 वर्षों के लिये ध्यान साधना में लीन हो गये। जब उन्होंने आँखे खोली तो देखा कि आजानुभुज, करवाल, पुस्तक, कर, कलम, मसिभाजनम अर्थात एक पुरुष को अपने सामने कलम, दवात, पुस्तक तथा कमर में तलवार बाँधे पाया। ब्रह्मा जी ने उनसे प्रश्न किया कि वह कौन हैं? उन्होंने बताया कि वह ब्रह्मा जी के चित्त में गुप्त रूप से निवास कर रहे थे। उन्होंने ब्रह्मा जी से अपना नाम, कार्य और दायित्व पूछा। ब्रह्मा जी ने कहा कि तुम मेरे चित्त, मन-अन्तःकरण में गुप्त-विलीन थे; इसलिये तुम्हें चित्रगुप्त के नाम से जाना जाएगा और तुम्हारा कार्य होगा प्रत्येक प्राणी की काया में गुप्तरूप से निवास करते हुए उनके द्वारा किये गए सत्कर्म और अपकर्म का लेखा-जोख़ा रखना और तदानुसार सही न्याय कर उपहार और न्याय-दंड की व्यवस्था करना। चूँकि तुम प्रत्येक प्राणी की काया में गुप्तरूप से निवास करोगे इसलिये तुम्हें और तुम्हारी संतानों को कायस्थ कहा जायेगा।
चित्रगुप्त जी को महा शक्तिमान क्षत्रीय के नाम से सम्बोधित किया गया है। इनकी दो शादियाँ हुईं। 
*क्यों कायस्थ 24 घंटे के लिए नहीं करते कलम का उपयोग*
भगवान् श्री राम और चित्रगुप्त :: भगवान् श्री राम के राजतिलक में निमंत्रण प्राप्त न होने से चित्रगुप्त जी ने कलम उठाकर रख दी और तभी से पड़वा काल शुरू हो गया। 
पड़वा के दिन कायस्थ कलम का प्रयोग नहीं करते, यानि किसी भी तरह का हिसाब-किताब नही करते।  
कायस्थ दीपावली के दिन पूजन के  बाद कलम रख देते है और फिर  यमदुतिया के दिन  कलम-दवात  के पूजन के बाद ही उसे उठाते हैं।  
भगवान् श्री राम दशानन रावण को मार कर अयोध्या लौट रहे थे, तब उनके खडाऊं को राजसिंहासन पर रख कर राज्य चला रहे राजा भरत ने गुरु वशिष्ठ को भगवान् राम के राज्यतिलक के लिए सभी देवी देवताओं को सन्देश भेजने की  व्यवस्था करने को कहा। गुरु वशिष्ठ ने ये काम अपने शिष्यों को सौंप कर राज्यतिलक की तैयारी शुरू कर दीं।  
जब राज्यतिलक में सभी देवी देवता आ गए तब भगवान् श्री राम ने अपने अनुज भरत जी से पूछा कि चित्रगुप्त जी दिखाई नहीं दे रहे।  जब खोज बीन हुई तो पता चला कि गुरु वशिष्ठ के शिष्यों ने चित्रगुप्त जी को निमत्रण पहुँचाया ही नहीं, जिसके चलते चित्रगुप्त नहीं आये। चित्रगुप्त सब जान  चुके थे और इसे प्रभु राम की महिमा समझ रहे थे। फलस्वरूप उन्होंने गुरु वशिष्ठ की इस भूल को अक्षम्य मानते हुए यमलोक में सभी प्राणियों का लेखा जोखा लिखने वाली कलम को उठा कर किनारे रख दिया।  
सभी देवी देवता जैसे ही राजतिलक से लौटे तो पाया की स्वर्ग और नरक के सारे काम रुक गये थे, प्राणियों का का लेखा जोखा ना लिखे जाने के चलते ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा था कि किसको कहाँ भेजें? 
तब गुरु वशिष्ठ की इस गलती को समझते हुए भगवान् श्री राम ने अयोध्या में भगवान् विष्णु द्वारा स्थापित चित्रगुप्त जी के मंदिर में गुरु वशिष्ठ के साथ जाकर उनकी  स्तुति की और गुरु वशिष्ठ की गलती के लिए क्षमा याचना की, जिसके बाद भगवान् श्री राम के आग्रह को स्वीकार करके चित्रगुप्त जी ने लगभग 4 पहर (24 घंटे बाद) पुन: कलम दवात की पूजा करने के पश्चात उसको उठाया और प्राणियों का लेखा-जोखा लिखने का कार्य आरम्भ किया
श्री अयोध्या महात्मय में इसे श्री धर्म हरि मंदिर कहा गया है। अयोध्या आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को अनिवार्यत: श्री धर्म-हरि जी के दर्शन करना चाहिये, अन्यथा उन्हें इस तीर्थ यात्रा का पुण्यफल प्राप्त नहीं होता। 
तभी से कायस्थ दीपावली की पूजा के पश्चात कलम को रख देते हैं और यमदुतिया के दिन चित्रगुप्त जी और कलम दवात पूजन का विधिवत पूजन करके ही कलम को धारण करते हैं।
ब्राह्मणों से  दान लेने का हक़ सिर्फ कायस्थों को ही है। 
पहली पत्नी सूर्य पुत्री-दक्षिणा, और दूसरी नंदनी, जो ब्राह्मण कन्या थी, से  इनके 4 पुत्र हुए :-
भानु (श्री वास्तव) :- उनका राशि नाम धर्मध्वज था, जिन्हें चित्रगुप्त जी ने श्रीवास (श्रीनगर) और कान्धार के इलाके में राज्य स्थापित करने के लिए भेजा था। उनका विवाह नागराज वासुकी की पुत्री पद्मिनी से हुआ। उस विवाह से देवदत्त और घनश्याम नामक दो दिव्य पुत्रों की उत्पत्ति हुई। देवदत्त को कश्मीर का एवं घनश्याम को सिन्धु नदी के तट का राज्य मिला। श्री वास्तव 2 वर्गों में विभाजित हैं यथा खर एवं दूसर। 
कुछ अल-निकास इस प्रकार हैं :- वर्मा, सिन्हा, अघोरी, पडे, पांडिया, रायजादा, कानूनगो, जगधारी, प्रधान, बोहर, रजा सुरजपुरा, तनद्वा, वैद्य, बरवारिया, चौधरी, रजा संडीला, देवगन इत्यादि। 
विभानु (सूर्यध्व्ज) :- उनका राशि नाम श्याम सुंदर था, जिनका विवाह देवी मालती से हुआ। महाराज चित्रगुप्त ने विभानु को कश्मीर के उत्तर क्षेत्रों में राज्य स्थापित करने के लिए भेजा। चूँकि उनकी माता दक्षिणा सूर्यदेव की पुत्री थीं, तो उनके वंशज सूर्य देव का चिन्ह अपनी पताका पर लगाये और सूर्यध्व्ज नाम से जाने गए। अंततः वह मगध में आकर बसे। 
विश्वभानु (वाल्मिक) :- उनका राशि नाम दीनदयाल था और वह देवी शाकम्भरी की आराधना करते थे। महाराज चित्रगुप्त जी ने उनको चित्रकूट और नर्मदा के समीप वाल्मीकि क्षेत्र में राज्य स्थापित करने के लिए भेजा था। उनका विवाह नागकन्या देवी बिम्ववती से हुआ। उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा नर्मदा नदी के तट पर तपस्या करते हुए बिताया। इस तपस्या के समय उनका पूर्ण शरीर वाल्मीकि नामक लता से ढका हुआ था। उनके वंशज वाल्मीकि नाम से जाने गए और वल्लभ पंथी बने। उनके पुत्र श्री चंद्रकांत गुजरात में जाकर बसे तथा अन्य पुत्र अपने परिवारों के साथ उत्तर भारत में गंगा और हिमालय के समीप प्रवासित हुए। आज वह गुजरात और महाराष्ट्र में पाए जाते हैं। गुजरात में उनको वल्लभी कायस्थ भी कहा जाता है। 
वीर्यभानु (अष्ठाना-अस्थाना) :- उनका राशि नाम माध वराव था और उन्होंने देवी सिंघ ध्वनि से विवाह किया। वे देवी शाकम्भरी की पूजा किया करते थे। महाराज चित्रगुप्त जी ने श्री वीर्यभानु को आधिस्थान में राज्य स्थापित करने के लिए भेजा। उनके वंशज अष्ठाना नाम से जाने गए और रामनगर (वाराणसी) के महाराज ने उन्हें अपने आठ रत्नों में स्थान दिया। आज अष्ठाना उत्तर प्रदेश के कई जिले और बिहार के सारन, सिवान, चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा और भागलपुर क्षेत्रों में रहते हैं। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश में भी उनकी संख्या ध्यान रखने योग्य है। 
वह 5 अल में विभाजित हैं। 
दूसरी पत्नी इरावती, शोभावती नागवन्शी क्षत्रिय कन्या थीं, जिनसे इनके 8 पुत्र हुए :-
चारु (माथुर) :- वह गुरु मथुरे के शिष्य थे। उनका राशि नाम धुरंधर था और उनका विवाह देवी पंकजाक्षी से हुआ एवं वह देवी दुर्गा की आराधना करते थे। महाराज चित्रगुप्त जी ने श्री चारू को मथुरा क्षेत्र में राज्य स्थापित करने के लिए भेजा था। उनके वंशज माथुर नाम से जाने गाये। उन्होंने राक्षसों (जो कि वेद में विश्वास नहीं रखते थे), को हरा कर मथुरा में राज्य स्थापित किया। इसके पश्चात् उनहोंने आर्यावर्त के अन्य हिस्सों में भी अपने राज्य का विस्तार किया। माथुरों ने मथुरा पर राज्य करने वाले सूर्य वंशी राजाओं जैसे इक्ष्वाकु, रघु, दशरथ और राम के दरबार में भी कई पद ग्रहण किये। 
माथुर 3 वर्गों में देहलवी, खचौली और गुजरात के कच्छी में विभाजित हैं। 
उनके 84 अल (गौत्र-divisions) हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं :- कटारिया, सहरिया, ककरानिया, दवारिया, दिल्वारिया, तावाकले, राजौरिया, नाग, गलगोटिया, सर्वारिया, रानोरिया इत्यादि। इटावा के मदन लाल तिवारी द्वारा लिखित मदन कोश के अनुसार माथुरों ने पांड्या राज्य की स्थापना की जो कि आज के समय में मदुरै, त्रिनिवेल्ली जैसे क्षेत्रों में फैला था। माथुरों के दूत रोम के ऑगस्टस कैसर के दरबार में भी गए थे। 
चितचारु (भटनागर) :- वह गुरू भट के शिष्य थे, जिनका विवाह देवी भद्रकालिनी से हुआ था। वह देवी जयंती की अराधना करते थे। महाराज चित्रगुप्त जी ने उन्हें भट देश और मालवा में भट नदी के तट पर राज्य स्थापित करने के लिए भेजा था। उन्होंने चित्तौड़ एवं चित्रकूट की स्थापना की और वहीं बस गए। उनके वंशज भटनागर के नाम से जाने गए जो 84 अल में विभाजित हैं, जिनमें से कुछ अल इस प्रकार हैं :- दासनिया, भतनिया, कुचानिया, गुजरिया, बहलिवाल, महिवाल, सम्भाल्वेद, बरसानिया, कन्मौजियाइत्यादि। भटनागर उत्तर भारत में कायस्थों के बीच एक आम उपनाम है। 
मतिभान (सक्सेना) :- इनका विवाह देवी कलेश से हुआ और वे देवी शाकम्भरी की पूजा करते थे। चित्रगुप्त जी ने श्री मतिमान को शक् इलाके में राज्य स्थापित करने भेजा। उनके पुत्र एक महान योद्धा थे और उन्होंने आधुनिक काल के कान्धार और यूरेशिया भूखंडों पर अपना राज्य स्थापित किया। चूँकि वह शक् थे और शक् साम्राज्य से थे तथा उनकी मित्रता सेन साम्राज्य से थी, तो उनके वंशज शकसेन या सकसेन कहलाये। आधुनिक इरान का एक भाग उनके राज्य का हिस्सा था। आज वे कन्नौज, पीलीभीत, बदायूं, फर्रुखाबाद, इटाह, इटावाह, मैनपुरी, और अलीगढ में पाए जाते हैं। सक्सेना खरे और  दूसर में विभाजित हैं और इस समुदाय में 106 अल हैं। कुछ अल इस प्रकार हैं :- जोहरी, हजेला, अधोलिया, रायजादा, कोदेसिया, कानूनगो, बरतरिया, बिसारिया, प्रधान, कम्थानिया, दरबारी, रावत, सहरिया, दलेला, सोंरेक्षा, कमोजिया, अगोचिया, सिन्हा, मोरिया इत्यादि। 
सुचारु (गौड़) :- वह गुरु वशिष्ठ के शिष्य थे और उनका राशि नाम धर्मदत्त था। वह देवी शाकम्बरी की आराधना करते थे। महाराज चित्रगुप्त जी ने श्री सुचारू को गौड़ क्षेत्र में राज्य स्थापित करने भेजा था। श्री सुचारू का विवाह नागराज वासुकी की पुत्री देवी मंधिया से हुआ। गौड़ 5 वर्गों में विभाजित हैं :- खरे, दुसरे, बंगाली, देहलवी एवं वदनयुनि। गौड़ कायस्थ चारुण (कर्ण) को 32 अल में बाँटा गया है और इनमें महाभारत के भगदत्त और कलिंग के रुद्रदत्त प्रसिद्द हैं।
उनका राशि नाम दामोदर था एवं उनका विवाह देवी कोकलसुता से हुआ। वह देवी लक्ष्मी की आराधना करते थे और वैष्णव थे। महाराज चित्रगुप्त जी ने श्री चारूण को कर्ण क्षेत्र (आधुनिक कर्नाटक) में राज्य स्थापित करने के लिए भेजा था। उनके वंशज समय के साथ उत्तरी राज्यों में प्रवासित हुए और आज नेपाल, उड़ीसा एवं बिहार में पाए जाते हैं। उनकी बिहार की शाखा दो भागों में विभाजित हैं :- गया वाल कर्ण, जो गया में बसे और मैथिल कर्ण (जो मिथिला में जाकर बसे)। इनमें दास, दत्त, देव, कण्ठ, निधि, मल्लिक, लाभ, चौधरी, रंग आदि पदवी प्रचलित है। मैथिल कर्ण कायस्थों की एक विशेषता उनकी पंजी पद्धति है। पंजी वंशावली एक सूचीबद्ध करने की प्रणाली है। कर्ण 360 अल में विभाजित हैं और इस विशाल सँख्या का कारण वह कर्ण परिवार हैं, जिन्होंने कई चरणों में दक्षिण भारत से उत्तर की ओर पलायन किया। इस समुदाय का महाभारत के कर्ण से कोई सम्बन्ध नहीं है। 
हिमवान (अम्बष्ट) :- उनका राशि नाम सरंधर था और उनका विवाह देवी भुजंगाक्षी से हुआ। वह देवी अम्बा माता की अराधना करते थे। गिरनार और काठियावार के अम्बा-स्थान नामक क्षेत्र में बसने के कारण उनका नाम अम्बष्ट पड़ा। श्री हिमवान की पाँच दिव्य संतानें हुईं :- नागसेन (24 अल), गयासेन (35 अल), गयादत्त (85 अल), रतनमूल (25 अल) और देवधर (21अल)। ये पाँचों पुत्र विभिन्न स्थानों में जाकर बसे और इन स्थानों पर अपने वंश को आगे बढ़ाया। अंततः वह पंजाब में जाकर बसे, जहाँ उनकी पराजय सिकंदर के सेनापति और उसके बाद चन्द्रगुप्त मौर्य के हाथों हुई। अम्बष्ट कायस्थ बिजातीय विवाह की परंपरा का पालन करते हैं और इसके लिए खास घर प्रणाली का उपयोग करते हैं। इन घरों के नाम उपनाम के रूप में भी इस्तेमाल किये जाते हैं। कुछ खास घर (जिनसे मगध राज्य के उन गाँवों का नाम पता चलता है, जहाँ मौर्यकाल में तक्षशिला से विस्थापित होने के उपरान्त अम्बष्ट आकर बसे थे) के नाम हैं :- भीलवार, दुमरवे, बधियार, भरथुआर, निमइयार, जमुआर, कतरयार पर्वतियार, मंदिलवार, मैजोरवार, रुखइयार, मलदहियार, नंदकुलियार, गहिलवार, गयावार, बरियार, बरतियार, राजगृहार, देढ़गवे, कोचगवे, चारगवे, विरनवे, संदवार, पंचबरे, सकलदिहार, करपट्ने, पनपट्ने, हरघवे, महथा, जयपुरियारआदि। 
चित्रचारु (निगम) :- उनका राशि नाम सुमंत था और उनका विवाह अशगंधमति से हुआ। वह देवी दुर्गा की अराधना करते थे। महाराज चित्रगुप्त जी ने श्री चित्रचारू को महाकोशल और निगम क्षेत्र (सरयू नदी के तट पर) में राज्य स्थापित करने के लिए भेजा। उनके वंशज वेदों और शास्त्रों की विधियों में पारंगत थे जिससे उनका नाम निगम पड़ा। आज के समय में वे कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, बंदा, जलाओं, महोबा में रहते हैं। वह 43 अल में विभाजित हैं, जिनमें  से कुछ इस प्रकार हैं :- कानूनगो, अकबरपुर, अकबराबादी, घताम्पुरी, चौधरी, कानूनगो बाधा, कानूनगो जयपुर, मुंशी इत्यादि। 
अतिन्द्रिय (कुलश्रेष्ठ) :- उनका राशि नाम सदानंद था और उन्होंने देवी मंजुभाषिणी से विवाह किया। वह देवी लक्ष्मी की आराधना करते थे। महाराज चित्रगुप्त जी ने श्री अतिन्द्रिय (जितेंद्रिय) को कन्नौज क्षेत्र में राज्य स्थापित करने भेजा था। श्री अतियेंद्रिय चित्रगुप्त जी की बारह संतानों में से अधिक धर्मनिष्ठ और सन्यासी प्रवृत्ति वाली संतानों में से थे। उन्हें धर्मात्मा और  पंडित नाम से जाना गया और स्वभाव से गुणी थे। आधुनिक काल में वे मथुरा, आगरा, फर्रूखाबाद, इटाह, इटावाह और मैनपुरी में पाए जाते हैं। कुछ कुलश्रेष्ठ जो की माता नंदिनी के वंश से हैं, नंदीगांव (बंगाल) में पाए जाते हैं।
वृहस्पति की एक पत्नि जुहू (जौहरा) भी थी, जिससे जौहर करने वाले जुहार शब्द से अभिवादन करने वाले यहूदी वंश तथा जौहरी कायस्थ तथा युद्ध में आगे लड़ने वाला हरावल दस्ता जुझाइऊ वीर उत्पत्र हुए। ये सब वृार्हस्पत्य थे।
    
Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS ARE RESERVED WITH THE AUTHOR.
 संतोष महादेव-सिद्ध व्यास पीठ, बी ब्लाक, सैक्टर 19, नौयडा
 

No comments:

Post a Comment